फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   blood bank

निगेटिव ब्लड यूनिट की संख्या शून्य, खतरे में मरीजों की जान

Wed, 29 Sep 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
blood bank
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का ब्लड खत्म हो चुका है। अगर किसी मरीज को इस ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता होती है तो उसकी जान खतरे में है। वहीं ब्लड बैंक प्रभारी लोगों से बढ़चढकर रक्तदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्यादातर गरीब तबके के मरीज भर्ती होते हैँ। ऐसे मरीजों को अगर निगेटिव ग्रुप के रक्त की आवश्यकता होती है तो मौजूदा समय में उनको ब्लड बैंक से उनको ब्लड नहीं मिल पाएगा। क्योंकि राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास निगेटिव ग्रुप के ब्लड यूनिट की संख्या शून्य है। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझने वाले मरीज प्राइवेट ब्लड बैंक से संपर्क करते हैं। जहां पर एक यूनिट ब्लड के लिए तीन-चार हजार रुपये देना पड़ते हैं।
विज्ञापन

ब्लड लेने लेकर अपने मरीजों की जान बचाने के लिए तीमारदार कर्जा तक लेते हैँ। ऐसे में राजकीय मेडिकल कालेज में आने वाले उन मरीजों की जान ज्यादा खतरे मेें होती है जो किसी हादसे में घायल होते हैँ और उनके परिवार की जानकारी भी नहीं हो पाती है। राजकीय मेडिकल कालेज के ब्लड बैैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने बताया कि निगेटिव ब्लड ग्रुप छोड़कर सभी ग्रुप का करीब पौने दो सौ यूनिट ब्लड मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगेटिव ब्लड काफी दुर्लभ होता है। कभी-कभी निगेटिव ब्लड मिल जाता है तो फौरन जरूरतमंद मरीज को दे दिया जाता है। जिन लोगों का ब्लड ग्रुप निगेटिव है। ऐसे करीब 11 लोग रजिस्टर्ड हैँ। जरूरत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और एक दूसरे की जान बचाएं। ब्लड 35 दिन में एक्सपायर हो जाता है । किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज ब्लड लेने आता है तो उसके लिए 1050 रुपये फीस देना होती है और राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज भर्ती है तो उसके लिए ब्लड निशुल्क है।

अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर
1 अक्टूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed