फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   block pramukh election

निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को डीएम ने बांटे प्रमाण पत्र

Sun, 11 Jul 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को देर शाम सभी पांच ब्लॉकों के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुखों को जीत की बधाई दी और अब जनता की आकांक्षा साकार करने के लिए जनसेवक की भूमिका निभाने का अनुरोध किया।
डीएम ने विकासखंड भावलखेड़ा से ब्लॉक प्रमुख बने राजाराम, तिलहर से कविता यादव, बंडा से ओम प्रकाश, जैतीपुर से सपना कश्यप और विकास खंड सिंधौली से निर्वाचित मछला सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। डीएम ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक दुराग्रह को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए क्योंकि निर्वाचित प्रतिनिधि राजनीतिक दृष्टि से विरोधियों का भी क्षेत्रीय प्रतिनिधि होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो, उसका मूल मकसद यही होता है कि निर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्र का विकास कराए। इसलिए नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अपने कार्यों से जनता की इस कसौटी पर खरे उतरें।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed