फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Block office gate locked for not calling meeting for quota selection

Shahjahanpur News: कोटा चयन के लिए बैठक न बुलाने पर जड़ा ब्लॉक कार्यालय के गेट पर ताला

Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Block office gate locked for not calling meeting for quota selection
खुटार के ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते गांव राठ के लोग। संवाद
खुटार। कोटा चयन के लिए खुली बैठक बुलाने के लिए कई बार तिथि बताने के बाद भी बैठक न कराने पर गांव राठ के लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गांव राठ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उनके गांव की कोटे की दुकान अनियमितता के कारण जिला पूर्ति अधिकारी ने निलंबित कर दी थी। इसके बाद एसडीएम ने खुली बैठक कर कोटा चयन करने के आदेश दिए थे। लोगों का आरोप है कि खुली बैठक के लिए ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने 26 दिसंबर, उसके बाद 28 जनवरी और फिर 11 फरवरी को बैठक कराने का प्रस्ताव किया। बैठक नहीं बुलाई गई। इस कारण कोटेदार का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने ब्लॉक कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें तीन बार तारीख दी जा चुकी है, लेकिन खुली बैठक नहीं कराई जा रही है। सूचना पर ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजपा नेता देवनरायन मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि राठ में जल्द ही खुली बैठक बुलाई जाएगी और कोटेदार का चयन किया जाएगा। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान अश्वनी कुमार, कुलदीप कुमार, सर्वेश कुमार, रुचि देवी, सुमन, अंजलि, बिटोली, रामादेवी, कमला देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

--
ग्राम विकास अधिकारी बिना बताए बाहर चले गए हैं। इस कारण खुली बैठक नहीं हो सकी है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही तिथि तय कर खुली बैठक में कोटेदार का चयन कराया जाएगा।
-आशीष सिंह, बीडीओ, खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed