फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Block key election administration played the bugle

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को प्रशासन ने बजाया बिगुल

Thu, 21 Jan 2016 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

 जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव को प्रशासन ने बिगुल बजा दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम व निर्वाचन अधिकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख शुभ्रा सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी करने के साथ विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ सभी विकास खंडों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री एक फरवरी से
घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एक से पांच फरवरी के बीच दिन में 11 बजे तक ब्लॉकों में नियुक्त होने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारी के स्तर से की जाएगी। पांच फरवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह फरवरी को दिन में 11 से तीन बजे तक उम्मीदवारी के पर्चे वापस लिए जा सकेंगे। सात फरवरी को दिन में 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तय आरक्षण के तहत होंगे उम्मीदवार
आयोग के निर्देशानुसार ब्लॉक प्रमुख का जो पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, उसी वर्ग का व्यक्ति उम्मीदवार बन सकेगा। आरक्षित वर्ग का यदि कोई व्यक्ति अनारक्षित वार्ड से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुआ है तो वह भी आरक्षित पद पर प्रत्याशी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 रुपये में मिलेगा सामान्य श्रेणी का नामांकन पत्र
नामांकन पत्र सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 800 रुपये में मिलेगा। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए इसका मूल्य 400 रुपये तय किया गया है। इसी प्रकार जमानत राशि सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये और अन्य सभी वर्गों के लिए 2500 रुपये निर्धारित की गई है। एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र खरीद सकेगा।
अधिकतम दो लाख रुपये खर्च सकेंगे उम्मीदवार
प्रत्याशी निर्वाचन कार्य पर अधिकतम दो लाख रुपये व्यय कर सकेंगे। उनके स्तर से इससे अधिक निर्वाचन व्यय प्रमाणित होने पर संबंधित प्रत्याशी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी अंक में अधिमान होगा मान्य
मतदान में वरीयता मत देने के लिए केवल अंग्रेजी के अंतर्राष्ट्रीय अंक मान्य होंगे। हिंदी अथवा अन्य किसी प्रकार से अधिमान अंकित करने पर मत अवैध माना जाएगा।
सहयोगी लेने को पहले करना होगा आवेदन
यदि कोई बीडीसी सदस्य निरक्षरता अथवा किसी भी तरह की शारीरिक अशक्तता के कारण स्वयं वोट देने में असमर्थ है तो उसे मतदान को साथी की मांग के लिए मतदान प्रारंभ होने से 48 घंटे पूर्व निर्वाचन अधिकारी अथवा ब्लॉक मुख्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत करना होगा। साथी के रूप में 21 वर्ष आयु पूरी कर चुके परिवार के निकटतम सदस्य को मान्यता दी जाएगी।
 
सपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की संसदीय बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को सूची जारी कर दी। साथ ही पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि पूरी निष्ठा और मेहनत से सपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव में जिताएं।

सपा के घोषित प्रत्याशी
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि कलान ब्लॉक से गांव नौगवां मुबारकपुर निवासी जबर सिंह, जलालाबाद से गांव मलूकपुर निवासी राजाराम यादव, मिर्जापुर से ग्राम कुतलूपुर निवासी सुमनलता यादव, कटरा-खुदागंज से ग्राम पौंकी निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता, जैतीपुर से ग्राम नगरिया खुर्द निवासी ईश्वरवती, तिलहर से ग्राम डभौरा निवासी सावित्री, निगोही से ग्राम सफौरा निवासी अजय पाल सिंह, खुटार से ग्राम खमरिया भोपतपुर निवासी बलविंदर कौर, पुवायां से ग्राम मैनारी निवासी शोभा यादव, बंडा से ग्राम बसंतापुर निवासी स्नेहलता कटियार, सिंधौली से ग्राम सिंधौली निवासी सुनीता यादव, कांट से ग्राम औदापुर निवासी मुनेंद्र पाल सिंह, ददरौल से ग्राम सरौरी निवासी सुरजा देवी, भावलखेड़ा से ग्राम कनेंग निवासी मनोरमा सिंह और मदनापुर ब्लॉक से ग्राम बरुआ पट्टी निवासी भूपेंद्र सिंह को प्रमुखी पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed