फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blasts of scorching wind and stifling humidity have left people miserable.

Shahjahanpur News: लू के थपेड़ों और उमस ने किया बेहाल

Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Blasts of scorching wind and stifling humidity have left people miserable.
खिरनीबाग ​​स्थित रामलीला मैदान में हवा चलने के कारण उड़ रही धूल। संवाद
शाहजहांपुर। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया गया है। सामान्य से तेज धूल भरी हवा चली। पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम शुष्क रहने के साथ लू चलने के साथ तापमान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मंगलावर को सामान्य से 10 से 15 किमी प्रति घंटा तेज रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसके चलते दोपहर में लू का प्रकोप रहा। धूल की वजह से लोग परेशान हो गए। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब एक मिली बार गिरा हुआ है। आर्द्रता 17 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। बुधवार को तापमान में वृद्धि होने के साथ लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed