{"_id":"6158b1db8ebc3e61e77de8a4","slug":"black-flage-shahjahanpur-news-bly4616458113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधः सिंघीपुर में पुवायं विधायक को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधः सिंघीपुर में पुवायं विधायक को दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र और पुवायां विधानसभा क्षेत्र के गांवों से वापस आते समय विधायक चेतराम को गांव सिंघीपुर गुरुद्वारे के पास कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक युवक काला झंडा लिए खड़ा है और विधायक की गाड़ी निकलने पर युवक और उसके साथी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वीडियो में पुवायां निगोही मार्ग का है। काला झंडा दिखाने वाले कृषि कानूनों और कंबाइन में एसएमएस लगाने, पराली जलाने पर रोक लगाने का विरोध कर रहे थे।
इधर, भाजपा के पुवायां विधायक चेतराम ने बताया कि वह शनिवार को चेना रूरिया की ओर जा रहे थे। वहां पंचायत भवन का शिलान्यास किया था। इसके बाद बिलंदपुर आदि में भी गया। गांव सिंघीपुर के पास चार लोग खड़े थे। हो सकता है, उन्होंने कुछ किया हो। लोकतंत्र में जनता को विरोध करने का अधिकार है। सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। हर वर्ग प्रसन्न है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गांव-गांव तारीफ हो रही है। संवाद