{"_id":"6995b6b579245cd23d0e17d0","slug":"black-day-will-be-observed-on-march-25-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-165953-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 25 मार्च को मनाया जाएगा काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 25 मार्च को मनाया जाएगा काला दिवस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में बरेली के पीडब्लूडी संघ भवन में आयोजित घटक संघों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की बैठक में वैलिडेशन एक्ट समाप्त करने और 25 मार्च को काला दिवस मनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
मंडल संयोजक जयवीर सिंह के संचालन में हुई बैठक में जिला संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए जन जागरण अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पदाधिकारियों ने 25 मार्च को जिले स्तर पर सभी विभागों के साथ मिलकर काला दिवस मनाने का एलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पेंशनर्स के हितों पर केंद्र सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। सभा की अध्यक्षता केएन सहगल ने की। इस दौरान शिवशंकर शुक्ला, बेचेलाल, गंगाराम प्रेमी, हरिश्चंद्र वर्मा, दिनेश चंद्र शुक्ल, सरोज कुमार श्रीवास्तव, कप्तान पाल सिंह, भूपेंद्र, अनिल दीक्षित, भूप सिंह, रतिराम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद