फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Black bands tied perform

काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 05 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Black bands tied perform
सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार जगेंद्र सिंह के पुलिस की दबिश के दौरान झुलसने के मामले में पुलिस की भूमिका को निशाने पर लेते हुए विभिन्न स्थानों से आए पत्रकारों ने सिर पर काली पट्टियां बांधकर कलक्ट्रेट में ्प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी से वार्ता की जिद करते हुए धरना भी दिया। करीब दो घंटे बाद डीएम के बुलावे पर उनसे पत्रकारों का शिष्टमंडल मिला और उन्हें ज्ञापन देकर जगेंद्र प्रकरण में कई मांगें रखीं। डीएम ने पत्रकारों को जगेंद्र का बेहतर इलाज कराने के साथ ही जांच पूरी होने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पत्रकार ज्ञापन देना चाहते थे तो प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ज्ञापन देने का आग्रह किया, लेकिन पत्रकारों की अगुवाई कर रहे संदीप अग्रवाल डीएम-एसपी के अतिरिक्त अन्य किसी अधिकारी से अपनी बात कहने को तैयार नहीं हुए। अंतत: अफसरों ने पत्रकारों के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल को विकास भवन के फस्र्ट फ्लोर पर ले जाकर डीएम से वार्ता कराई।
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल ने बताया कि डीएम ने जगेंद्र सिंह को लखनऊ के किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट कराकर उनका बेहतर इलाज कराने, अमित भदौरिया द्वारा कराई गई एफआईआर के मामले में जांच पूरी होने तक जगेंद्र की गिरफ्तारी नहीं करने और शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर
पत्रकारों के प्रदर्शन और उन्हें डीएम से मिले आश्वासन के अनुरूप एसपी बबलू कुमार ने शहर कोतवाल श्रीप्रकाश राय को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर राय को उनकी कार्य प्रणाली ठीक नहीं होने के कारण लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed