फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU workers will head to the district headquarters to gherao the DM and SP.

Shahjahanpur News: डीएम-एसपी का घेराव करने जिला मुख्यालय जाएंगे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 16 Mar 2026 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
BKU workers will head to the district headquarters to gherao the DM and SP.
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को डीएम, एसपी का घेराव करने के लिए पुवायां से पैदल जिला मुख्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने सोमवार को धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग को लेकर 27 जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन दिया था। सुनवाई न होने पर दो फरवरी से डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 14 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसके बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। इस कारण निर्णय लिया गया है कि तमाम किसान मंगलवार को पैदल शाहजहांपुर रवाना होंगे और जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम, एसपी का घेराव करेंगे।

जिला प्रभारी महेशचंद्र वर्मा, तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा ने भी किसानों को संबोधित करते हुए तहसील प्रशासन की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के रवैए को लेकर जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed