फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU leader Bhanu Pratap filled the slogan

भाकियू नेता भानु प्रताप ने भरी हुंकार, अधिकारी मांगें मानने को हुए तैयार

Sat, 09 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BKU leader Bhanu Pratap filled the slogan
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट परिसर में किसान पंचायत की बैठक को संबोधित करते यूनियन के राष्ट् - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह शुक्रवार को दोपहर बाद यहां पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पंचायत कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ हुंकार भरी और अधिकारियों को तीखे तेवर दिखाए। एसपी एस. आनंद और एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने वार्ता के बाद सभी मांगों पर सहमति दी। उन्होंने एक सप्ताह को धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

जलालाबाद के गांव कोना याकूबपुर निवासी यूनियन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री पर जानलेवा हमला कर दिया था। भाकियू नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करठंडे बस्ते में डाल दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने नवंबर से जीआईसी मैदान पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस कार्यालय जाकर अधिकारियों से वार्ता की। एसपी ने भरोसा दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखवीर सिंह, जिला महासचिव राशिराम वर्मा, ओमवीर सिसोदिया, राजेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाकियू नेता का कई स्थानों पर स्वागत
अल्हागंज। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का गल्ला मंडी के पास कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। जलालाबाद में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री के नेतृत्व में स्वागत। कांट में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष फिरोज खां के आवास और पिपरौला में मंडल कार्यालय पर पीलीभीत से आए भाकियू सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed