फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU fierce nationalist activist on power cut

बिजली कटौती पर भड़के भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ता

Tue, 23 Jun 2015 09:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 23 Jun 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
BKU fierce nationalist activist on power cut
बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई में हो रही दिक्कत और किसानों की अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने पर भाकियू राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में डीएम के नाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले यूनियन के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी के डाकबंगला परिसर में जमा हुए और वहां पंचायत करके किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने कहा कि जिले में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। चाहे थाना हो, ब्लॉक हो या फिर तहसील कार्यालय, हर जगह किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील मंसूरी ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से एक ओर शहरी जनजीवन का बुरा हाल है। रमजान में रोजा रखने वाले घंटों बगैर बिजली के तड़प रहे हैं। दूसरी ओर गांवों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को खरीफ फसलों के लिए सिंचाई को परेशान होना पड़ रहा है। तमाम गांवों में इंडिया मार्क हैंड पंप खराब पड़े हैं, लेकिन अफसरों से कहे जाने पर भी उनकी कोई ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की ओर से प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने, गांव मुड़िगवां में लगाए गए बिजली के खंभों पर तार डालकर ग्रामीणों को विद्युतीकरण का लाभ देने, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान करने, मदनापुर क्षेत्र के पथरा, भरगवां, सिकंदरपुर कलां आदि गांवों में फसली नुकसान से प्रभावित किसानों को मुआवजा के चेक जल्द दिए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष नन्हें लाल, सत्यपाल, जयकरन लाल, जगदीश चंद्र, बांके लाल, राकेश चंद्र वर्मा, पातीराम, राजीव कुमार, रामगोपाल, प्रदीप सिंह, राम औतार, बालक राम, राजाराम, मान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed