फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU activists By blockade

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
BKU activists By blockade
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम किसानों ने शुक्रवार को मंडी गेट के सामने नाहिल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड स्थित भाकियू कार्यालय पर शुक्रवार सुबह किसानों की बैठक हुई। इसके बाद तमाम किसान और भाकियू कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मंडी समिति पहुंचे। यहां किसानों ने नाहिल रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम सलिल कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान में नमी बताकर सरकारी केंद्रों पर खरीद नहीं किए जाने, धान सुखाने के लिए मंडी परिसर में जगह नहीं दिए जाने, एक निजी कारखाने के स्वामी की ओर से किसानों का शोषण किए जाने आदि पर रोष जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने मंडी सचिव, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। एसडीएम के आश्वासन पर जाम को समाप्त कर दिया गया।

जाम और प्रदर्शन के दौरान अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, करन सिंह यादव, सुखविंदर सिंह, संतोष तिवारी, अशर्फीलाल, संजीव अवस्थी, रामलखन वर्मा, मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed