फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJYM leader's bike challaned, complaint lodged with SP

Shahjahanpur News: भाजयुमो नेता की बाइक का चालान, एसपी से शिकायत

Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJYM leader's bike challaned, complaint lodged with SP
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे के पास भाजयुमो नेता की बाइक का दरोगा ने चालान
विज्ञापन

कर दिया। आरोप है कि भाजपा का झंडा देखकर दरोगा भड़क गए और पांच हजार का ऑनलाइन चालान कर दिया। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी एसपी को पत्र लिखा है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा निवासी मुनेंद्र कुमार भाजयुमो ददरौल मंडल के मंत्री हैं। वह 15 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे बरेली मोड़ चौराहे के पास एक मिठाई की दुकान पर आए थे। तभी वहां अजीजगंज चौकी प्रभारी सिपाहियों के साथ आकर चेकिंग करने लगे। मुनेंद्र का आरोप है कि उनकी बाइक पर भाजपा का झंडा देखकर दरोगा भड़क गए और खरीखोटी सुनाते हुए पांच हजार का ऑनलाइन चालान काट दिया।
विज्ञापन

मुनेंद्र ने एसपी को पत्र देकर खड़ी गाड़ी का चालान काटने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी मामले में नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि चेकिंग की जा रही थी। मुनेंद्र के पास कागज न होने पर चालान किया गया है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed