फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra welcomed by showering flowers

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत

Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra welcomed by showering flowers
शाहजहांपुर के कांट कस्बे में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत में आयोजित सभा में नेताओं का मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का बुधवार को कांट कस्बा, शहर और निगोही-पुवायां तक जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टाउनहाल में शहीद उद्यान के पास यात्रा के स्वागत से अभिभूत प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जन विश्वास यात्रा योगी सरकार के प्रति लोगों के भरोसे का प्रतीक बन गई है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का काफिला मंगलवार रात ही यहां पहुंच गया था। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कांट कस्बे में रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा की शुरुआत होने पर क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे तीनों प्रमुख नेताओं समेत क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कांट से चली यात्रा के स्वागत के लिए पिपरौला, लालपुर, साउथ सिटी के पास यात्रा को कुछ देर ठहराव देना पड़ा। वहां से यात्रा शहर के गर्रा फाटक से लेकर घंटाघर तक और बहादुरगंज से सदर बाजार होते हुए टाउनहाल तक पहुंची। नगर निगम कार्यालय परिसर में शहीद प्रतिमाओं के पास कलाकारों की टोली ने जोशीले गीत पर समूह नृत्य के जरिए सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर यात्रा का स्वागत किया। जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह भन्नू, राजकमल वाजपेयी, वैभव खन्ना, सुनील सैनी, अनूप सिंह पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र में रथ पर सवार नेताओं को पहनाईं मालाएं
निगोही। गांव सतवां खुर्द में राकेश वर्मा, गुरगवां में पुवायां नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुुुधीर गुप्ता और टिकरी में संतोष मौर्य तमाम कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे पहले से सड़क के किनारे खड़े होकर इंतजार करते रहे। यात्रा पहुंचते ही उन सभी ने नारेबाजी के साथ फूलमालाएं पहनाकर नेताओं का स्वागत किया। कस्बे में विधायक रोशनलाल वर्मा ने रथ पर सवार होकर नेतृत्व कर रहे नेताओं सहित जनता का अभिवादन किया। संवाद

पुवायां और बंडा में भी किया यात्रा का स्वागत
पुवायां/बंडा। बंडा में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पुवायां में एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष मिथलेश कुमार और पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, नगर पालिका पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता, खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला मौजूद रहे। विपिन शुक्ला, दिनेश अवस्थी, विपिन मिश्रा, पुवायां की ब्लाक प्रमुख नीलम देवी, सुधीर कटियार, सर्वेश शर्मा, आदित्य चौहान, पूरन मिश्रा और बंडा में अनिल कटियार, पवन कटियार, बंडा के ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश, अजय सिंह, कृपाल सिंह सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। संवाद

शाहजहांपुर के कांट कस्बे में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के प्रचार रथ पर सवार पूर्व केंद्रीय मंत्?

शाहजहांपुर के कांट कस्बे में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के प्रचार रथ पर सवार पूर्व केंद्रीय मंत्?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेताओं का स्वागत करते पार्?

शाहजहांपुर में बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेताओं का स्वागत करते पार्?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed