फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MLC development agenda

एमएलसी चुनाव में भाजपा का एजेंडा विकास

Sat, 20 Feb 2016 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

 पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सीट के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने विकास को अपना मुद्दा बताया है। इसी पर पार्टी के प्रत्याशी जेपीएस राठौर के समर्थन में दोनों जिले में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि साथ में प्रचार में उतरे हैं। शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने सत्तापक्ष को कोसते हुए अपनी जीत सुनिश्चित बताई। सांसद कृष्णा राज ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, यह जानकार विरोधियों में बौखलाहट है। विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की घोषणा से बीडीसी सदस्यों, प्रधानों, कैंट बोर्ड और नगर पालिका परिषद के सदस्यों समेत सभी मतदाताओं में उत्साह है और सभी ने तन-मन-धन से समर्थन देते हुए पार्टी प्रत्याशी जेपीएस राठौर को विजयी बनाने का निश्चय किया है। प्रदेश में जंगलराज से मुक्ति पाने को आम जनता छटपटा रही है और भाजपा को ही विकल्प के रूप में देखना चाहती है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव ने कहा कि एमएलसी पद के लिए जो प्रत्याशी पार्टी ने मैदान में उतारा है, उसके कार्य एवं व्यवहार से सभी वाकिफ हैं। प्रत्याशी जेपीएस राठौर ने कहा कि उनके पास विरासत में संघर्ष और शुभकामनाओं के अलावा और कुछ नहीं है। वह मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक कोविद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। वार्ता के समय पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed