फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MEETING

विधायक खन्ना ने भाजपा के मिशन-17 की दी जानकारी

Mon, 05 Jan 2015 12:38 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP MEETING
भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया। विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने अहमदपुर रेती में कैंप का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

मनोकरण जूनियर हाई स्कूल में लगे कैंप में विधायक खन्ना ने कहा कि मिशन 2017 को पूरा करने के लिए भाजपा सभी जाति-धर्मां और वर्गों को साथ लेकर चलना चाहती है। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया कि वह सुशासन के लिए भाजपा के सदस्य बनें और पार्टी को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर अनिल मालवीय, संतोष कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, ईशानदीप शुक्ला, विवेक मिश्र, करीम दाद खां, असलम खां, विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला गदियाना में भी लगे कैंप में विधायक खन्ना ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कैंप में काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर छंगेलाल राठौर, अनिल वाजपेयी, मुकेश राठौर, राम सिंह, नरेंद्र त्यागी, डॉ. विनोद राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांट में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया। यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की रीढ़ होते हैं, इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, जिला महामंत्री डीपी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कैंप में विधानसभा प्रभारी अनुज कुमार मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, सोवरन सिंह यादव, शांती प्रसाद अवस्थी, विमलेश त्रिवेदी, विनय कुमार मिश्रा, उदित प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर में जिलाध्यक्ष ने बैठक कर लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम लड़ैते कुशवाहा, सौरभ सिंह राठौर, अवनीश सिंह, डॉ. आरवी सिंह, पृथ्वीराज सिंह, गणेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

भाजपा की नीतियां बताकर ग्रहण कराएं सदस्यता
सिंधौली। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता महेंद्रपाल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव ने चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचकर संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हे सदस्यता ग्रहण कराएं। पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें सराहनीय कार्य की बधाई दी। भायुमो के जिलामंत्री रज्जन मिश्रा ने जिलाध्यक्ष को भारत माता का चित्र भेंट किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनरायण मिश्र, रजनीश दीक्षित, राकेश अनावा, मंडल अध्यक्ष रमेश दीक्षित, शिव शर्मा, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मोदी का सपना भाजपा को बड़ी पार्टी बनाना: वर्मा
अल्हागंज। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा सदस्यता अभियान के जलालाबाद तहसील प्रभारी अवधेश वर्मा ने कहा कि भाजपा के दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करना है। मोदी का स्वप्न भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। वर्तमान में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके छह करोड़ सदस्य हैं।

बैठक में वर्मा ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का नारा चलो बूथ की ओर तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। बैठक में संतोष गुप्ता, रामकुमार वर्मा, पवन गुप्ता, मलिखान सिंह लोधी, रामकिशोर राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राघव ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed