फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP leader assaulted at paan shop; accused of having a pistol pointed at him.

Shahjahanpur News: पान की दुकान पर भाजपा नेता से मारपीट, पिस्टल तानने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP leader assaulted at paan shop; accused of having a pistol pointed at him.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात पान की दुकान पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने उन पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिंजई निवासी निर्विकल्प द्विवेदी भाजपा के चौक मंडल मंत्री हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह मोहल्ला जियाखेल में श्रेष्ठ पैथोलॉजी के पास स्थित पान की दुकान से पान ले रहे थे। वहां मोहल्ला जियाखेल निवासी रजत सिंह पहले से मौजूद था। आरोप है कि रजत सिंह ने उनकी स्कूटी पर हाथ रख रखा था। वह उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद रजत ने अपने भाई विश्वास सिंह समेत चार अन्य लोगों को बुला लिया। सभी लाठी-डंडे और पिस्टल लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी के भतीजे ने उन पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। तहरीर में आरोपियों में से कुछ के शिक्षक होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed