फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP keeping eyes on the knots of SP-Congress alliance in Shahjahanpur

लोकसभा चुनाव 2024: शाहजहांपुर में सपा-कांग्रेस के गठबंधन की गांठों पर भाजपा की नजर

Wed, 13 Mar 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 12:51 PM IST
सार

 दरौल विधानसभा उपचुनाव में टिकट के लिए सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान है। वहीं भाजपा अपने किले को मजबूत करने के साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की गांठ पर भी नजर रख रही है। 

विज्ञापन
BJP keeping eyes on the knots of SP-Congress alliance in Shahjahanpur
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में कांग्रेस से गठबंधन के साथ सपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई, लेकिन ददरौल विधानसभा उपचुनाव में टिकट के लिए दोनों दलों के बीच खींचतान है। इधर, भाजपा अपने किले को मजबूत करने के साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की गांठ पर भी नजर रख रही है। हालांकि विपक्षी गठबंधन का बीते चुनावों में कोई लाभ नहीं मिला है।

विज्ञापन

 
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और सपा का गठबंधन हुआ था। उस समय जिले में केवल तिलहर विधानसभा सीट कांग्रेस को मिली थी। यहां से गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कद्दावर नेता जितिन प्रसाद को चुनाव मैदान में उतारा गया था। उनके सामने भाजपा ने मतदाताओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले रोशन लाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन


शुरुआत में बड़े चेहरे के सामने अपनी जीत को लेकर घबराए रोशन लाल वर्मा चुनाव नजदीक आते-आते पूरे आत्मविश्वास में आ गए थे। उन्होंने 81770 मत पाकर जीत दर्ज की थी, जबकि जितिन प्रसाद 76055 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में भी बेअसर रहा था गठबंधन 
इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बावजूद भाजपा के अरुण सागर ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्हें 6,88,990 वोट मिले थे, जबकि गठबंधन के प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर 4,20,572 मतों को पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। एक बार फिर सपा और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर जोर लगा रहीं हैं। जबकि ददरौल विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के टिकट को लेकर दोनों दलों में मनमुटाव की स्थिति आ गई है। कांग्रेस ने ददरौल सीट मांगकर सपा में खलबली मचा दी है।

विरोधियों का गठबंधन पहले भी कई प्रदेशों में हुआ और टूटा है। गठबंधन का कोई ठिकाना नहीं है। यह अधिक चलने वाला नहीं है। - केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा
गठबंधन के चलते यह पार्टी हाईकमान तय करेगा कि ददरौल उपचुनाव में किसे टिकट दिया जाएगा। साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।  - रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस
दोनों दलों में उच्च स्तर से गठबंधन हुआ है। पार्टी हाईकमान जो तय करेगा, उसे मानेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार सभी काम करेंगे। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed