फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP changed the environment before 2014, maintained good governance

Shahjahanpur News: भाजपा ने 2014 से पहले का बदला माहौल, सुशासन किया कायम

Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP changed the environment before 2014, maintained good governance
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 135 नगर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन एनटीआई स्कूल, लोदीपुर में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

दुर्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी से एक भी पैसा लिए बिना ही फ्री वैक्सीन लगाकर जनसेवा भी की है। वर्तमान में कोई भी किसी प्रकार की दबंगई नहीं कर सकता है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में यह चरम पर थी। साल 2014 से पहले जिस प्रकार का माहौल था, अब वह बदल गया है। सुशासन कायम हुआ है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य व क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्रा अनावा ने भी मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य का महानगर भाजपा के सदस्यों ने नगर की सीमा निगोही रोड सतवां तिराहे पर फूलमालाएं एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सांसद अरुण सागर, महामंत्री महानगर नवनीत पाठक, महानगर महामंत्री अंशुल चौहान, डीपीएस राठौर, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इसरार, पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष नरेश भोजवाल, एससी मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चौक मंडल ने प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का किया आयोजन
शाहजहांपुर। भाजपा महिला मोर्चा चौक मंडल की ओर से प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मिथिला अंचल व अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रजनी अग्रवाल, मंजू रानी, मिथलेश त्यागी, वर्षा अवस्थी, अल्पना श्रीवास्तव, पूनम मल्होत्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद

----------
क्षेत्रीय अध्यक्ष का तिलहर में हुआ स्वागत
तिलहर। निगोही जाते समय भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा का तिलहर हाईवे स्थित एसके राइस मिल पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके राइस मिल के स्वामी कमलेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, पवन कुमार, मनोज कुमार, अभय राजपूत, शिवकुमार गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, कयूम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed