{"_id":"592718634f1c1bc643536efe","slug":"bjp-can-not-provide-water-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी भाजपा
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंडपंप रिबोर नहीं हो रहे, नलकूपों को बिजली नहीं, नहरें सूखी पड़ीं
विरोधी पार्टियों ने तीन साल पूरे होने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया
केंद्र में तीन साल पूरे होने पर जहां भाजपाई उपलब्धियों का बखान कर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं, वही विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बता रही हैं। उनका कहना है कि झूठ का सहारा लेकर सत्ता पाने वाली भाजपा के तीन साल के शासन में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिसका गुणगान किया जाए। जब विपक्षी पार्टियों के जिलाध्यक्षों से बात की गई तो उनका साफ कहना था कि आमजन को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है, तो विकास की बात कौन करे। भीषण गर्मी में हैंडपंप दम तोड़ रहे हैं, ग्रामीण अंचलों में खराब हैंडपंप रिबोर तक नहीं कराए जा रहे हैं। नलकूपों के लिए बिजली नहीं है, नहरों में पानी का अकाल है और भाजपा झूठी वाहवाही लूटकर जश्न मना रही है।
कोई काम ऐसा नहीं हुआ, जो राहत दे
भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में ऐसा कुछ भी नहीं किया, जो आमजन के लिए राहत देने का काम करे। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को लाइन में लगवा दिया। किसानों की आय दोगुनी का झांसा देकर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा, तमाम गांव ऐसे हैं, जहां चार घंटे भी बिजली नहीं पहुंच रही है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, हैंडपंप खराब हैं, उन्हें रिबोर नहीं कराया जा रहा है, नलकूपों को बिजली नहीं मिल रही है, नहरें सूखी पड़ी हैं।
विज्ञापन
कौशल मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
तीन साल में कोई बुनियादी काम नहीं हुआ
भाजपा का झूठ जनता के सामने है। केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक बुनियादी कोई काम नहीं किया है, सिर्फ झूठ बोलकर आमजनता को गुमराह करके ही तीन साल काट दिए। किसान, महिलाएं, युवा, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। किसी का भला नहीं हुआ है। जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। भाजपा की नीतियों से जनता ऊब चुकी है और वह सपा की ओर देख रही है। तीन साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए और न ही देश से बेरोजगारी दूर की गई।
विज्ञापन
तनवीर खां, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
भाजपा का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ
भाजपा का एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। झूठी घोषणाओं के अलावा जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा वाले कुछ भी राग अलापते रहें, लेकिन सत्यता इसके विपरीत है। युवा रोजगार के लिए तरस रहा है, किसान को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। हर मोर्चे पर सरकार फेल हो रही है। हालत यह है कि लोग इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरह रहे हैं। नए हैंडपंप लगाए नहीं जा रहे और जो खराब हो चुके हैं, उन्हें रिबोर नहीं कराया जा रहा है।
उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी
भाजपा के प्रति आमजन में बढ़ा विश्वास
पूरे देश में अमन-चैन का माहौल बना है। विकास के लिए तरह रही जनता में आशा की किरण पैदा हुई है। पिछली सरकारों के समय जो निराशा का माहौल बना था, वह दूर हुआ है। नोटबंदी भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लोगों ने खुले मन से इस कदम को स्वीकारा है। नोटबंदी से ही भ्रष्टाचार को लगाम लगी है। सबका साथ-सबका विकास नारा तीन साल में फलीभूत हुआ है, सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। सड़कों का जाल बिछा है, सड़क चौड़ीकरण से विकास के रास्ते खुले हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
राकेश कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी