फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP and SP battle for possession for the third time

पुवायांः जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली भाजपा के सामने चुनौती बड़ी

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP battle for possession for the third time
उदयवीर सिंह, बसपा प्रत्याशी पुवायां - फोटो : POWAYAN
पुवायां। भाजपा जीती तो पुवायां में तीसरी बार सीट पर काबिज होगी, यही स्थित सपा की है। प्रमुख लड़ाई इन्हीं दो पार्टियों के बीच है। हालांकि प्रत्याशियों के अपने अपने दावे हैं।
विज्ञापन

पुवायां में अब तक दो बार निर्दलीय, एक बार भाजपा समर्थित निर्दल, आठ बार कांग्रेस, एक बार जनता दल, दो बार भाजपा और दो बार सपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2000 में हुए उपचुनाव में यह सीट बसपा के कब्जे में गई थी और धीरेंद्र प्रसाद यहां से विधायक चुने गए थे। 2017 में भाजपा ने चेतराम पासी को चुनाव मैदान में उतारा था। वह 74 हजार से अधिक वोटों से जीते थे।
विज्ञापन

भाजपा ने यहां से वर्तमान विधायक चेतराम पासी को फिर से चुनाव मैदान में उतारा था। इससे पहले चेतराम चार बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। इनका दावा है कि भाजपा के विकास कार्यों की बदौलत इस बार यह पहले से ज्यादा मतों से जीतेंगे। सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह के पति उपेंद्र पाल को मैदान में उतारा है, जिनका कहना है कि लोग भाजपा के खिलाफ हैं। इनकी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह कहते हैं कि कानून व्यवस्था के नाम पर लोगों ने बसपा के पक्ष में भारी मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमार त्यागी का कहना है कि पार्टी की नेता प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे का काफी असर रहा है। महिलाओं ने मेरे पक्ष में भारी मतदान किया है। हार-जीत मतगणना में स्पष्ट हो जाएगी।

उपेंद्र पाल, सपा प्रत्याशी पुवायां

उपेंद्र पाल, सपा प्रत्याशी पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

अनुज कुमारी, कांग्रेस प्रत्याशी पुवायां

अनुज कुमारी, कांग्रेस प्रत्याशी पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

चेतराम, भाजपा प्रत्याशी पुवायां

चेतराम, भाजपा प्रत्याशी पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed