फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp aginst bsp mla

बसपा विधायक के खिलाफ उतरे भाजपाई, सपाइयों ने कराया शांत 

Thu, 26 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp aginst bsp mla
बसपा विधायक के खिलाफ उतरे भाजपाई, सपाइयों ने कराया शांत 
बुधवार को कलेक्ट्रेट में सुबह से लेकर शाम तक हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामा चला। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बसपा नेता रोशन लाल वर्मा द्वारा दुकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा की डॉ. रागिनी सिंह की अगुवाई में प्रभावित निगोही के व्यवसायी राम किशोर गुप्ता व ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए परिसर में प्रदर्शन शुरू किया। इसमें कांग्रेस व अन्य दलों के लोग भी शामिल हो गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया तो नोंकझोंक की स्थिति बनी। इतने में लाउडस्पीकर से विधायक विरोधी नारेबाजी शुरू होने पर डीएम पुष्पा सिंह ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाई और जांच शुरू होने के बावजूद प्रदर्शन किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। शाम को अंधेरा होने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय और तिलहर से सपा प्रत्याशी अनवरी, अजय पाल सिंह आदि कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मिले तो विवादित स्थान से ट्रांसफार्मर हटाने का मुद्दा उठा। सपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात की तो ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को हटाने का आश्वासन मिलते ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में भाजपा नेत्री डॉ. रागिनी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को बताया कि व्यावसायी राम किशोर पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कुछ नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट ने समझाया कि इस मामले में जांच भी शुरू करा दी गई लेकिन शिकायतकर्ता व्यावसायी और उसके समर्थकों को विश्वास नहीं हुआ। वहां लाउडस्पीकर से भाषणबाजी होने के साथ सियासत भी शुरू हो गई। तिलहर से बसपा विधायक के खिलाफ नरेबाजी होने लगी। इसी दौरान अफसरों के साथ विकास भवन सभागार में मीटिंग करने के लिए डीएम नीचे आकर कलक्ट्रेट के पोर्च में पहुंची। राम किशोर और उनके वकील ने उन्हें ज्ञापन देना चाहा, लेकिन डीएम ने उन्हें झिड़कते हुए सवाल किया कि इस प्रकरण की जांच शुरू करा दिए जाने के बावजूद विधायक के खिलाफ नारेबाजी क्यों की जा रही है। उन्होंने लाउडस्पीकर के शोर से कलक्ट्रेट के दफ्तरों में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन करना है तो इसके लिए निर्धारित स्थल खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर जाकर बैठें। प्रदर्शन में अवनीश सिंह तोमर, राजेश अवसथी, सेठपाल सिंह, ररजनीश कुमार, गिरीश सिंह, रामराज सिंह, ज्ञानदीप सिंह, सत्यवीर सिंह, कुलदीप कुमार, सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।    
विज्ञापन


सारे आरोप गलत, बड़ी एजेंसी से जांच करा लें : विधायक
शाहजहांपुर। तिलहर से बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट में अपने खिलाफ बुधवार को हुए प्रदर्शन को विरोधी दलों द्वारा नाहक बदनाम करने की साजिश करार दिया। कहा कि सपा, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही दलों के लोग क्षेत्र में बढ़ते बसपा के जनाधार से परेशान हैं और विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र की जनता को भ्रमित करने के लिए नित नए षडयंत्र रच रहे हैं। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी बड़ी से बड़ी जांच एजेंसी से पड़ताल करा ली जाए, एक भी आरोप सही नहीं मिलेगा और दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। जो गलत है वही शोर मचा रहा है और हंगामा काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक नहीं पहुंची फोर्स, महिला पुलिस
शाहजहांपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, प्रदर्शन और हंगामे के दौराना सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर से सदर बाजार थाना से फोर्स, क्यूआरटी और महिला पुलिस टीम मंगाने को कहा। कुछ ही दूरी पर होने के बाद भी थाने से आधे घंटे तक फोर्स नहीं पहुंची जिसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासनिक अधिकारियों को खासी परेशानी हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद महिला सब इंस्पेक्टर समेत अतिरिक्त फोर्स पहुंची तो हालात को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed