फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Biometric attendance of all including the candidates will be taken

Shahjahanpur News: परीक्षार्थियों समेत सभी की बायोमीट्रिक उपस्थिति लगेगी‎

Wed, 03 Sep 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of all including the candidates will be taken
‎शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेक व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों समेत सभी की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। जनपद में आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे पर जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि छह सितंबर को 21 केंद्रों पर प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर 12 व दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा की प्रत्येक पाली में 9504 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियां में 38016 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व डीआईओएस हरिवंश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed