{"_id":"69c02d3163f2af4ba908ead1","slug":"bikes-collided-head-on-father-in-law-died-two-including-daughter-in-law-were-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168679-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, ससुर की मौत, पुत्रवधू समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, ससुर की मौत, पुत्रवधू समेत दो घायल
Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
दर्शन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। बिलसंडा रोड पर पटना गांव के मोड़ पर रविवार दोपहर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में गांव कल्याणपुर भारती निवासी बाइक सवार 80 वर्षीय दर्शन सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू पवनदीप कौर व दूसरा बाइक सवार महेश घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार, दर्शन सिंह किसी काम से अपनी पुत्रवधू 30 वर्षीय पवनदीप कौर के साथ बंडा गए थे। दोपहर को बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह बिलसंडा मार्ग पर पटना मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे गांव भगवंतापुर निवासी 19 वर्षीय महेश की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने तीनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप कौर व महेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी बलविंदर कौर बेसुध हो गई हैं। परिजनों के अनुसार, दर्शन सिंह का एक बेटा है। वह विदेश में नौकरी करता है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।