{"_id":"623cc40722a27528025b0352","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-money-and-mobile-from-the-accountant-in-alhaganj-shahjahanpur-news-bly479222025","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्हागंज में बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से छीने रुपये-मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्हागंज में बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से छीने रुपये-मोबाइल
विज्ञापन
अल्हागंज में लूटपाट का शिकार भूपराम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। बुधवार की शाम को घर जा रहे व्यापारी के मुनीम भूपराम निवासी गांव इमलिया से बाइक सवार बदमाश पांच हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। मुनीम ने थाना पुलिस के न सुनने पर एसपी से शिकायत की बात कही है।
भूपराम ने बताया कि वह खाद व्यापारी नरेंद्र गुप्ता के यहां मुनीम का काम करता है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर जा रहा था। अल्हागंज थाने से थोड़ी दूरी पर पुलिस बेरिकेड के पास उसने अपने एक परिचित को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला। तभी जलालाबाद की ओर से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग गए।
भूपराम के मुताबिक वह थाने में छिनैती की तहरीर देने गया, लेकिन पुलिस ने उससे मोबाइल खो जाने की तहरीर देने के लिए कहा। उसके एतराज करने पर पुलिस ने उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। भूपराम का कहना है कि वह एसपी एस. आनंद से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाएगा। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।