{"_id":"69a1dfe9184927d27c0e54ce","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-earrings-from-a-womans-ears-and-fled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166764-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला के कानों से कुंडल नोंच कर भाग गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला के कानों से कुंडल नोंच कर भाग गए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
कलान। गढि़याछवि मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश कस्बे के साप्ताहिक बाजार में पति और बेटी के साथ होली की खरीदारी करने जा रही महिला के कानाें से सोने के कुंडल नोंच कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेहटी गांव के राकेश यादव ने पुलिस को बताया कि पत्नी नन्ही देवी और पुत्री दिवाली के साथ बाइक से कस्बे के साप्ताहिक बाजार से होली के लिए सामान खरीदने जा रहे थे। उन्होंने बताया जाता है कि वह सथरा धर्मपुर गांव की गोशाला के पास पहुंचे कि इसी दौरान पीछे से आई बाइक पर सवार बदमाशों ने पत्नी के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल नोंच लिए और भाग निकले।
बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे भाग गए। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया है कि आरंंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, फिर भी कई बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। संवाद