फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding couple dies due to car collision in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: कार की टक्कर में बाइक सवार दंपती की मौत, एक की हालत गंभीर, हादसे के बाद भाग रहे दो लोगों को पकड़ा

Sun, 17 Apr 2022 09:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Apr 2022 09:59 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बंडा के गांव डिमरई निवासी अमरजीत सिंह पत्नी इंद्रजीत कौर (45) भतीजे सुखदेव के साथ बाइक से दवा लेने बिलसंडा जा रहे थे। बिलसंडा-बंडा मार्ग पर खन्नौत नदी के पुल के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं भाग रहे कार चालक व एक अन्य को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Bike riding couple dies due to car collision in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में बिलसंडा-बंडा मार्ग पर खन्नौत नदी के चपरुआ पुल के पास सामने से आ रही एक कार और बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं लोगों ने टक्कर के बाद भाग रहे कार चालक और एक अन्य युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार से एक तमंचा और रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर बंडा के गांव डिमरई निवासी अमरजीत सिंह (48) के पेट में तेज दर्द हुआ। दोपहर करीब तीन बजे पत्नी इंद्रजीत कौर (45) भतीजे सुखदेव उर्फ सोनू को साथ लेकर बाइक से अमरजीत को दवा दिलवाने बिलसंडा जा रहीं थीं। बिलसंडा-बंडा मार्ग पर शाहजहांपुर व पीलीभीत जनपद की सीमा पर खन्नौत नदी के पुल के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में जाकर पलट गई। कार चालक और एक अन्य युवक मौके से भागने लगे तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इंद्रजीत कौर और सोनू कार के नीचे दब गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार के नीचे से निकाला, लेकिन इस बीच इंद्रजीत कौर की मौत हो चुकी थी। हादसे में सोनू और अमरजीत सिंह भी गंभीर घायल हो गए। दोनों को बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


सीएचसी से घायलों को पीलीभीत रेफर किया गया। बाद में परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमरजीत सिंह ने भी दम तोड़ दिया। खन्नौत नदी के एक ओर बंडा तो दूसरी ओर बिलसंडा थाना क्षेत्र की सीमा है। घटना बिलसंडा क्षेत्र में हुई है। कार एक बैंक मैनेजर की बताई जा रही है। कार से एक तमंचा और नकदी भी मिली है। लोगों ने चालक, कार सवार युवक को बिलसंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया है। कार से बरामद तमंचे को लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद लगभग एक लाख 87 हजार रुपये फाइनेंस कंपनी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed