{"_id":"67bb77847d435c52a90ac2db","slug":"bike-riding-brother-and-sister-who-were-going-to-attend-a-wedding-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-4-bly1034-586924-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की हादसे में माैत
Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव बुझिया के सियाराम का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार (शाहजहांपुर)। बहन के घर शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक और उसकी बहन की लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां क्षेत्र में हादसे में माैत हो गई। पीछे बैठीं युवक की पत्नी घायल हो गईं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खुटार के गांव बुझिया निवासी सियाराम (24) की बड़ी बहन लीलावती की शादी सिंधौली के गांव कुरसंडा में हुई है। लीलावती की ननद सीमा की शनिवार को शादी थी। उसे जोड़ा पहनाने के लिए सियाराम अपनी पत्नी किरन के साथ बाइक से निकले थे। उनकी छोटी बहन कलावती (18) कुछ दिन पूर्व अपनी तीसरी बहन नन्हुक्का के घर मोहम्मदी के गांव छतिया गई थीं। कुरसंडा जाने से पहले सियाराम कलावती को लेने चले गए।
शाम साढ़े पांच बजे तीनों वहां से कुरसंडा जा रहे थे। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर पसगवां थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर ताजपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां से बरेली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सियाराम और कलावती की मौत हो गई। किरन का इलाज चल रहा है।