फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider woman dies in car collision, son injured

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies in car collision, son injured
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी चंद्रावती (50) और बेटा परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चंद्रावती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुवायां क्षेत्र के गांव आवां दुगैया निवासी चंद्रावती अपने बेटे परशुराम के साथ बाइक से लखीमपुर खीरी थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हुन्ना नारायणपुर निवासी दामाद ईश्वर के घर जा रही थीं। इसी क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा के पास बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चंद्रावती और उनका बेटा परशुराम घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चंद्रावती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रात करीब आठ बजे चंद्रावती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल परशुराम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed