{"_id":"6568d9bedb841cb74f01c274","slug":"bike-rider-ran-away-after-pulling-gold-chain-from-womans-neck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-9056-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला के गले से सोने की चेन खींचकर भागा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला के गले से सोने की चेन खींचकर भागा बाइक सवार
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे में बृहस्पतिवार को एक महिला के गले से सोने की चेन खींचकर बदमाश भाग गया। पुलिस ने एक किशोर सहित तीन लोगों से पूछताछ की है।
मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी स्व. कैलाशचंद्र वैश्य की पत्नी अखिलेश गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मकान के दरवाजे पर खड़ी थीं। इस बीच एक बाइक सवार युवक पहुंचा और उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट्टा मारकर खींच ली और भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी कस्बे का ही रहने वाला है।
आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस एक किशोर सहित दो और लोगों को थाने लाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक चेन बरामद नहीं हो सकी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।