{"_id":"648b636fa3ee6823de0de454","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-in-khurtar-shahjahanpur-news-c-4-1-183491-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 16 Jun 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खुटार में हादसे में मौत-- सुशील कुमार राठौर का फाइल फोटो
खुटार। बृहस्पतिवार रात खुटार-गोला मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव गंगापुर निवासी 55 वर्षीय सुशील कुमार राठौर बृहस्पतिवार को दवा लेने बाइक से खुटार आए थे। रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। खुटार से कुछ दूर चलने पर अवधेश ढाबा के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को थाने भिजवाया और सुशील के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
परिजनों के मुताबिक सुशील अपने पुत्र जितेंद्र की पथरी की दवा लेने खुटार आए थे। सुशील की मौत से पत्नी रेशमा देवी, पुत्र जितेंद्र कुमार राठौर, अखिलेश कुमार राठौर, पुत्री रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद