{"_id":"641212db565768924c0cb3a4","slug":"bike-rider-injured-after-being-hit-by-train-at-railway-crossing-shahjahanpur-news-c-4-1-94920-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Thu, 16 Mar 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे बाइक सवार घायल हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद युवक बाइक लेकर भाग गया। आरपीएफ थाने में रेलवे की ओर से अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
मंगलवार शाम करीब सात बजे अपलाइन की सियालदाह एक्सप्रेस बरेली दिशा की ओर जा रही थी। इस बीच मोहनगंज रेलवे क्रॉसिंग पर युवक ने बाइक निकालने का प्रयास किया। बाइक ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि युवक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इसके बाद वह अपनी क्षतिग्रस्त बाइक को लेकर भाग गया। ट्रेन के चालक ने कंट्रोल को पूरी जानकारी दी। मेमो आने के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
सारे अभियान फेल, जान खतरे में डालकर निकलते लोग
-ट्रैक को पार करने से रोकने व ट्रेन से होने वाले हादसों को लेकर रेलवे विभाग अभियान चलाता रहता है। ऐसे सारे अभियान फेल साबित हो रहे हैं। मोहनगंज रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह से लेकर शाम तक लोग अपनी जान की परवाह किए बिना लाइन को क्रास करते हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
-लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। रेलवे लाइन पार करने पर गत वर्ष भी आधा दर्जन लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है। बंद क्रॉसिंग से गुजरने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार, इंस्पेक्टर आरपीएफ