फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies due to truck collision, jammed on the highway

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 19 Sep 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतोष दीक्षित की बाइक में रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक से टक्कर लग गई।पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।40 वर्षीय संतोष दीक्षित सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करते थे।वह कुछ दिन ही वकालत कर पाए थे कि उनकी नौकरी सीमेंट कंपनी में लग गई।

विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision, jammed on the highway

विस्तार

शाहजहांपुर। मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतोष दीक्षित की बाइक में रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में संतोष की मौत हो गई। बेटी इशिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भिजवाकर 15-20 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

40 वर्षीय संतोष दीक्षित सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करते थे। रविवार सुबह पैतृक गांव चबा बेगमपुर जाने के लिए निकले थे। यह गांव महोली से सीतापुर रोड पर है। उनकी बाइक के पीछे 13 वर्षीय बेटी इशिका भी थी। दस बजे रोजा थाना क्षेत्र के जमुका तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे संतोष की बाइक आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। संतोष को निकालने के साथ ही पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने तुरंत घायल संतोष और बेटी को एंबुलेस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल इशिका की हालत गंभीर होने पर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हर रविवार को पिता से मिलने जाते थे संतोष
करीब 15 साल पहले संतोष का विवाह लाला तेली बजरिया निवासी संगम अवस्थी से हुआ था। उसके कुछ वर्ष के बाद संतोष गांव से शहर आकर रहने लगे थे। गांव में रहने वाली उनके पिता बीमार थे। इसलिए वह हर रविवार को उनसे मिलने जाते थे। रविवार को जब उन्होंने गांव जाने के लिए बाइक निकाली तो इशिका भी साथ चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर लेटी बेटी बोली- पापा ठीक हैं
राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्ट्रेचर पर लेटी इशिका पैर में गंभीर चोट होने के बाद भी अपने पापा संतोष के बारे में पूछ रही थी। वह दर्द से कराह रही थी। उसके बाद भी आसपास खड़े रिश्तेदारों से पूछ रही थी कि पापा ठीक हैं। जब पिता की मौत की खबर उन्हें लगी तो वह फफक पड़ी।
तीन बेटियों की जिम्मेदारी मां पर आई
संतोष ने पढ़ाई के बाद वकालत शुरू की थी। वह कुछ दिन ही वकालत कर पाए थे कि उनकी नौकरी सीमेंट कंपनी में लग गई। वहां कार्य करते हुए दूसरी ब्रांड के सीमेंट की कंपनी में मार्केटिंग विभाग में चले गए। इस बीच उनके घर में बेटी इशिका का जन्म हुआ। इशिका तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। उनकी दो जुड़वां बेटियां आरोही व लक्षता भी हैं। संतोष की मौत के बाद सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी संगम अवस्थी पर आ गई। उनकी मौत की खबर सुनकर संगम बिलख पड़ी। भाई पंकज दीक्षित भी बिलख पड़े।

हेलमेट से बचती जान, वह गाड़ी में लटका था
घर से निकलने के दौरान संतोष ने हेलमेट लिया था पर हाईवे पर बाइक चलाने के दौरान भी उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के दौरान उनकी बाइक ट्रक के नीचे चली गई। जिस हेलमेट को सिर की चोट बचाने के लिए लेकर निकले थे, वह बाइक में लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed