फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies due to collision with DCM

Shahjahanpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with DCM
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गांव इस्मालपुर निवासी 25 वर्षीय प्रवेश यादव की डीसीएम से बाइक टकराने से मौत हो गई। वह बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दृगपाल की बेटी की शादी 18 मई को होनी है। उनके बेटे प्रवेश शादी का निमंत्रण पत्र देने अपनी ससुराल हरदोई जिले के लोनार थानांतर्गत ग्राम उल्लामऊ ककेड़ी गए थे। रविवार को प्रवेश ससुराल से लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोयला ज्ञानपुर के समीप सामने से तेज गति से आई डीसीएम ने प्रवेश की बाइक को टक्कर मार दी। प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रवेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन

--------------
पांच साल पहले हुई थी शादी
प्रवेश की शादी पांच साल पहले पूजा के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां मीना देवी, पिता दृगपाल, पत्नी पूजा और छोटे भाई सुमित व अमित के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed