फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rally to come out tomorrow in protest against GST

जीएसटी के विरोध में कल निकलेगी बाइक रैली 

Wed, 28 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी मुद्दे पर 30 जून को प्रस्तावित बाजार बंदी सफल बनाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी 29 जून को शहर में बाइक रैली निकालकर विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से समर्थन जुटाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में जीएसटी की तमाम खामियां गिनाते हुए उनमें सुधार के साथ प्रारूप का सरलीकरण किए जाने की मांग दोहराई।  
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि जीएसटी में संशोधन नहीं किया गया तो यह व्यवस्था व्यापार जगत के लिए बेहद घातक होगी। उन्हाेंने कहा कि दुनियां के सिर्फ दो देशों में 17 प्रतिशत जीएसटी लागू है जबकि अन्य देशों में कर की दर 15 प्रतिशत नियत की गई, जबकि यहां अधिकतम 28 प्रतिशत जीएसटी नियत किया जा रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री वेद प्रकाश रावत ने सवाल किया कि मैदा और बेसन जीएसटी से मुक्त होने के बावजूद इनसे बने उत्पादों पर जीएसटी क्यों थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कि जीएसटी में कर देयता के चार स्लैब बना दिए गए, लेकिन एक समान कर प्रणाली का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। नगर चेयरमैन मुकेश मोदी ने कहा कि सरकार 5, 12 और 18 प्रतिशत जीएसटी के तीन टैक्स स्लैब प्रचारित कर रही है, लेकिन 70 फीसदी वस्तुओं पर लागू किए जा रहे 28 प्रतिशत टैक्स का जानबूझकर कोई जिक्र नहीं कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुआ ने बताया कि इन्हीं खामियों के विरोध में बाजार बंदी सफल बनाने को 29 जून को केरूगंज से बाइक रैली निकाली जाएगी। वार्ता में नाजिम खां, धर्मपाल रैना, महेंद्र गुप्ता, ललित खुराना, शाहबाज खां, विजय तुली, नबी अहमद, विशाल अग्रवाल, आमिल हसन आदि शामिल रहे। 
0000
कंछल गुट ने जीएसटी के विरोध में भरी हुंकार
जीएसटी के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट ने भी मंगलवार को हुंकार भरते हुए 30 जून को बाजार बंद रखने की घोषणा की है। संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने लखनऊ में हुई प्रांतीय कार्य समिति की बैठक से लौटकर बताया कि जीएसटी की खामियों और व्यापारी विरोधी नीतियों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में प्रदेश बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। जिला महामंत्री मनोज खन्ना और नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि प्रांतीय नेता कंछल की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री, वित्त सचिव और जीएसटी काउंसिल को कई प्रतिवेदन देकर इससे व्यापारियों को होने वाली दिक्कतें बताईं, लेकिन किसी भी स्तर से उपयुक्त समाधान करने की पहल नहीं की गई। उन्होंने व्यापारियों से शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापारी एकता का परिचय देने का आग्रह किया है। 


वाणिज्य कर अधिकारियों का आज होगा घेराव
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीएसटी के व्यापारी विरोधी प्रावधानों के विरोध में बुधवार को दिन में 11 बजे टाउनहाल स्थित वाणिज्य कर सचल दल कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों का घेराव करने का निर्णय किया गया। बैठक में अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, आशीष वर्मा, सचिन रस्तोगी, जितेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed