{"_id":"007eb2f34ba177fc0d3ea4d63311667c","slug":"bike-rally-held-against-gst-the-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के खिलाफ निकाली बाइक रैली, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के खिलाफ निकाली बाइक रैली, किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे गुड्स सर्विस टैक्स के खिलाफ व्यापार संगठनों की मुहिम को तेज करते हुए आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को शहर के कई रास्तों से बाइक रैली निकाली और कलक्ट्रेट जाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन देकर सभी राज्यों में जीएसटी की एक समान दरें लागू करने की मांग दोहराई।
सभी राज्यों में जीएसटी की एकरूपता की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट, व्यापार मंडल कंछल गुट और पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल अपनी आवाज विभिन्न तरीकों से उठा चुके हैं। इसी कड़ी में आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी प्रदर्शन के लिए खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। वहां से व्यापारी कई बाइक पर सवार होकर जीएसटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल पड़े।
बाइक रैली खिरनीबाग चौराहा होकर कलक्ट्रेट पहुंची। वहां अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करने के लिए व्यापारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा और जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में नारेबाजी तेज कर दी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को दोनों ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों में सरकार से प्रमुख व्यापारी नेताओं को विश्वास में लेने के बाद जीएसटी पर कोई अंतिम निर्णय किए जाने की मांग की। प्रदर्शन मे शकील अहमद, जितेंद्र शुक्ला, ओमबाबू सर्राफ, अजय मोहन शुक्ला, संजीव जोशी, आशीष वर्मा, अमिताभ तिवारी, आसिफ अली, रमाकांत वर्मा, सचिन रस्तोगी, फखरुद्दीन, राजीव सिंह, सरफराज अहमद, महेंद्र सक्सेना, रवि सिंह आदि शामिल रहे।