फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike from falling into the abyss son's death , father injured

बाइक खाई में गिरने से बेटे की मौत, पिता घायल

Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

 रिश्तेदारी से लौटते पिता-पुत्र मदनापुर थाना क्षेत्र के गढ़िया रंगीन रोड पर बरुआ मोड़ के पास बाइक समेत खाई में जा गिरे। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

जलालाबाद के गांव काजर भोजी निवासी 38 वर्षीय सुखवीर कश्यप उर्फ दिलाशाराम अपने पिता हरिराम कश्यप के साथ बृहस्पतिवार को मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अपनी बहन रामबेटी के घर गए थे। वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटते समय मदनापुर क्षेत्र में बरुआ मोड़ के पास अचानक उनकी बाइक फिसल गई। इससे दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों रात भर खाई में पड़े रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पिता-पुत्र को उठाकर जलालाबाद सरकारी अस्पताल ले गई। जहां सुखवीर को मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता हरिराम की हालत गंभीर जानकर डॉ. ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
विज्ञापन

पिता के सामने प्यास से तड़पता रहा सुखवीर
हादसे में घायल हुए सुखवीर और हरिराम मदद के लिए रात भर चिल्लाते रहे। मगर उनकी आवाज कोई नहीं सुन पाया। सुखवीर का चिल्लाते-चिल्लाते गला सूख गया तो उसने पानी मांगना शुरू कर दिया। हरिराम की कमर में गंभीर चोट है, जिससे वह उठ नहीं पाए। इससे सुखवीर ने तड़प-तड़पकर का दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखवीर की जेब में मिले 2.25 लाख रुपये
सुखवीर की जेव में 2.25 हजार रुपये मिले। परिवारीजनों के मुताबिक यह रकम सुखवीर अपनी बहन के घर से लाया था, जिनसे वह खेत खरीदने को था। सुखवीर की बहन इस बार बीडीसी सदस्य का चुनाव जीती है। हादसे की खबर पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया है। सुखवीर की पत्नी मीरादेवी का रो-रोककर बुरा हाल है। सुखवीर के चार बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed