फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with car while overtaking, mother dies, son injured

Shahjahanpur News: ओवरटेक करते समय कार से टकराई बाइक, मां की मौत...बेटा हुआ घायल

Tue, 14 Oct 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car while overtaking, mother dies, son injured
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के सल्लिया थाना क्षेत्र के जलालपुर मोड़ पर रविवार शाम हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से बाइक चला रहे हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के ककरईया गांव निवासी इरफान व बाइक पर सवार 69 वर्षीय उनकी मां रउफा घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रउफा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के पिहानी निवासी मृतका के भतीजे नसीम ने बताया कि बुआ रउफा की रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी। रविवार को बुआ अपने बेटे इरफान के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर गहवापुर गांव जा रहीं थीं। जैसे ही बुआ लखीमपुर खीरी जिले के सल्लिया थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव की मोड़ पर पहुंचीं, तभी किसी वाहन को ओवरटेक करते समय कार की बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन

इस हादसे में रउफा और उनका बेटा घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रात करीब डेढ़ बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। नसीम ने बताया कि हादसे में इरफान घायल हुआ है, लेकिन हेलमेट की वजह से उसके सिर पर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हादसा लखीमपुर खीरी क्षेत्र में हुआ था। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत



शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी 66 वर्षीय तकदीरन की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि मां तकदीरन अपनी छह वर्षीय पोती साकिया के साथ 11 अक्तूबर को ई-रिक्शा से अपने दामाद नईमुद्दीन के घर जा रहीं थीं। जैसे ही वह पसगवां थाना क्षेत्र के अहमदपुर किरयारा मोड़ के पास पहुंचीं, तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां व साकिया घायल हो गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। यहां मां की उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक के छह बेटे व दो बेटियां हैं। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद

--

डिवाइडर से टकराई कार, महिला गंभीर घायल



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा के पास सोमवार को सुबह शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ उस पर सवार बरेली के मोहल्ला प्रेमनगर में पुलिस लाइन के पास रहने वाली सोनल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां सोनल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार पर सवार बरेली निवासी शिल्पी ने बताया कि वह परिवार के साथ बरेली जा रही थीं। हादसे में परिवार के अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed