फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with bull... youth dies, friend injured

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक... युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 22 Nov 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull... youth dies, friend injured
विजय का फाइल फोटो
जलालाबाद। गांव अहमदगंज गुलड़िया निवासी 24 वर्षीय विजय की बाइक बृहस्पतिवार देर शाम शाहजहांपुर मार्ग पर सांड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। साथी सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रामेश्वर के दो बेटों में बड़ा विजय टाइल्स मिस्त्री था। जलालाबाद में काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पर गांव का ही सुरेंद्र भी बैठा था। रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर रोड पर गांव ककरहा को जाने वाली मोड़ के समीप बाइक रोड किनारे खड़े सांड़ से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होने से दोनों युवक सड़क पर आ गिरे। सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में पत्नी गीता के अलावा एक बेटा व एक बेटी है। विजय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

-------------
छुट्टा जानवरों के कारण क्षेत्र में हुई घटनाएं


-23 जनवरी 2023 को कुंडरा ग्राम पंचायत के मंझरा में आलू के खेत में घुसे जानवरों को भगाने के दौरान शिवलाल की पत्नी रीना देवी को सांड़ ने दौड़ाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-12 फरवरी 2023 को गांव हथिनापुर से रिश्तेदारी में शादी निपटाकर लौट रहे बाइक सवार थाना कांट के कुर्रिया निवासी योगेश की रास्ते में सांड़ से टकराने से मौत हो गई।

-24 दिसंबर 2023 को ग्राम पंचायत कोला के मंझरा रैपुरा निवासी साधुराम को खेत की रखवाली के दौरान छुट्टा पशुओं ने दौड़ा लिया। इस दौरान तालाब में गिरे साधुराम की डूबने से मौत हो गई।
-6 मार्च 2024 को खाई खेड़ा चौराहे के पास बाइक से जा रहे गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी 27 वर्षीय सुमोध की सांड़ से टकराकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed