फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with bull on state highway, brother of former head dies

Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान के भाई की मौत

Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull on state highway, brother of former head dies
सुमित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कायस्थान निवासी 27 वर्षीय गोविंद दुबे की बाइक शुक्रवार शाम गुलड़िया गांव के पास सांड़ से टकरा गई। हादसे में गोविंद की मौत हो गई। इससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। धनतेरस पर घर पहुंचे शव को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान रमेश दुबे ने बताया कि भाई गोविंद शुक्रवार की रात जरियनपुर चौराहे पर स्थित अपने ढाबे पर जा रहा था। जैसे ही वह जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाइवे पर गुलड़िया गांव के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर परिजन उसे जलालाबाद सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां गोविंद की मौत हो गई। रमेश ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व ही भाई गोविंद की शादी छाया देवी से हुई थी। दो माह पूर्व बेटे का जन्म हुआ था। अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। गोविंद की मौत से उसकी पत्नी छाया देवी गुमसुम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। वहीं, सड़कों पर घूम रहे छुटटा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि छुट्टा पशुओं का कोई पुख्ता इंतजाम किया जाए। वरना ऐसे ही हादसे होते रहेंगे।

गोवंशीय पशुओं के कारण अब तक हो चुकीं हैं कई घटनाएं
- 30 सितंबर : मदनापुर के ककरौआ गांव निवासी मीरा देवी को सांड़ ने पटककर मार दिया।
- 01 अक्तूबर : जलालाबाद के कूरेबंडा गांव निवासी बाइक सवार लालाराम की कलेक्टरगंज में सांड़ से टकराकर मौत हो गई।
- 08 अक्तूबर : खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले बंडा के बाबूपुर गांव निवासी मेवाराम को सांड़ ने पटककर मार डाला।
- 11 अक्तूबर : सांड़ से टकराने से घायल सेहरामऊ दक्षिणी के बबक्करपुर के रामेश्वर की 16 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

धान बेचकर बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान गई
परौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गणेशपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सुमित की बाइक में गांव के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

अल्हागंज थाना क्षेत्र के अमलौना गांव निवासी अनिल ने बताया कि बहनोई सुमित खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम सुमित बोरी में धान भरकर उसे बेचने के लिए बाइक से बाजार गए थे। वापसी में जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे को देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व सुमित की मौत हो गई। सुमित की पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दो बेटे लव, कुश और बेटी दिव्या हैं। तीनों की जिम्मेदारी अब प्रीति के कंधों पर आ गई है। परिजनों के अनुसार, सुमित के अलावा उसके परिवार में कोई सदस्य कमाने वाला नहीं है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। परौर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसा जिस वाहन से हुआ है, उसका पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed