फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijli

नवादा इंदेपुर में तीन दिनों से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
bijli
शाहजहांपुर। ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से नवादा इंदेपुर में तीन दिन से लाइट नहीं आ रही है। जिससे गुस्साएं गांव के लोगों ने एसएस कॉलेज के सामने नवादा इंदेपुर मोड़ के पास रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को शाम 7:30 बजे बड़ी संख्या में लोग एसएस कॉलेज के सामने इकट्ठा हो गए और वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि नवादा इंदेपुर गांव में तीन दिनों से बिजली नहीं आने वाली वजह से ग्रामीण अंधेरे में बैठने को मजबूर हो रहे हैं। जिसकी शिकायत पुवायां रोड स्थित बाईबाग हाइडिल कॉलोनी में विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पहुंचकर की गई। इसके बाद भी उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर उन लोगों ने जाम लगाया है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता जाम नहीं खोला जाएगा। लोगों के जाम लगाने पर सांसद अरुण सागर, सीओ सिटी महेंद्र पाल, एक्सईएन वेदप्रकाश अग्रवाल, एसडीओ अवनीश मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर एक घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद गांव के लोगों ने फिर से वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। वहीं, एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना उन्हें देर से मिली थी। ग्रामीण सूचना देने से पहले ही ट्रॉलियां निकल चुकी थी, इसलिए तुरंत ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। फिलहाल ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ ही घंटों में बिजली सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed