{"_id":"632615e195057d18460a87cd","slug":"bihar-woman-s-body-found-in-the-gallery-of-mordhwaj-express-shahjahanpur-news-bly497912363","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: ट्रेन की गैलरी में गिरने से बिहार की महिला की मौत, शाहजहांपुर में जीआरपी ने उतारा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: ट्रेन की गैलरी में गिरने से बिहार की महिला की मौत, शाहजहांपुर में जीआरपी ने उतारा शव
Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
सार
लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले नवीन की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। उनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले के थाना गोवर्धननगर के गांव भावबीघा निवासी नवीन कुमार की पत्नी उर्मिला का शव मोरध्वज एक्सप्रेस की गैलरी में पड़ा मिला। कंट्रोल के आदेश पर जीआरपी ने शव को उतारा। माना जा रहा है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है।
लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले नवीन की 22 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। उनकी हालत में सुधार न होने पर दोनों घर जाने के लिए निकले थे। वह जम्मूतवी से बरौरी जाने वाली 12492 मोरध्वज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार थे।
नवीन कुमार के मुताबिक सुबह पौने सात बजे बरेली से ट्रेन चलने के बाद उर्मिला बोगी के गेट तक गई थीं। अचानक वह बोगी की गैलरी में गिर गईं। नवीन ने तुरंत टीटीई को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पावर केबिन को खबर दी गई। पौने आठ बजे ट्रेन को लाइन नंबर एक पर लिया गया। रेलवे के डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।