{"_id":"5d56fee48ebc3e89d97ccba8","slug":"bigre-bol-shahjahanpur-news-bly3725929173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की बात का सोशल मीडिया पर बना बतंगड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की बात का सोशल मीडिया पर बना बतंगड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चौथे बच्चे की गर्भवती महिला को समझाना डीएम के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रतिक्रिया का दौर जारी हो गया है। यह प्रतिक्रिया वायरल भी की जा रही है। हालांकि इस पर डीएम ने महिला को अपमानित करने के आरोप से साफ इंकार करते हुए स्पष्ट किया कि उनका मकसद समझाने का था, न कि किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का।
हुआ यह है एक सप्ताह पहले मिर्जापुर क्षेत्र की एक गर्भवती महिला जिला अस्पताल में चेकअप कराने आई थी। तबीयत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती होना चाहती थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बेड नहीं होने की बात कहकर उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उसी समय अचानक डीएम इंद्र विक्रम सिंह अस्पताल निरीक्षण को पहुंच गए। महिला ने डीएम से जैसे ही बेड नहीं मिलने की शिकायत की तो डीएम ने महिला से ही सवाल दाग दिया कि कौन सा बच्चा है। महिला ने कहा चौथ, इतना सुनते ही डीएम बोले चौथा बच्चा पैदा कर रही हो ...दो काफी नहीं है। इसी बात को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन ने इस पर महिला को अपमानित करने वाला बयान बताते हुए सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। वहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से डीएम की इस मामले में शिकायत की है। उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान शरीरिक रूप से दुर्बल महिला को देख उसे समझाने का प्रयास किया कि जब परिवार नियोजन के संसाधन उपलब्ध हैं, तो चौथे बच्चे की क्या जरूरत थी। डीएम ने कहा कि छोटा परिवार न सिर्फ परिवार बल्कि समाज और देश के लिए भी उचित है, लेकिन समझाने के बावजूद महिला को कोई अपराध बोध नहीं हुआ, उल्टे हंसती रही। डीएम के अनुसार उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने अथवा अपमानित करने का नहीं था और न ही महिला से असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया।