{"_id":"62ae4068f03867084a768dc5","slug":"big-defaulters-of-dcb-will-be-arrested-from-june-20-shahjahanpur-news-bly4887318122","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जून से होगी डीसीबी के बड़े बकायेदारों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 जून से होगी डीसीबी के बड़े बकायेदारों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक की ओर से बकायेदारों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। 20 जून से से गिरफ्तारी एवं कुर्की किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को अंतिम चेतावनी देकर बकाया वसूल किए जाने के लिए निर्देशित किया है।
शनिवार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि जनपद में एक लाख तथा 50 हजार से ऊपर के तमाम बकायेदार हैं। मई से लगातार शाखा प्रबंधक, समिति सचिव, सहायक विकास अधिकारी आदि की टीमें बनाकर समिति क्षेत्रों में तगादा कराया जा रहा है। नोटिस तथा साइटेशन के माध्यम से बकायेदारों से ऋण अदा करने की अपील की जा रही है। तमाम बकायेदारों ने ऋण अदा भी कर दिया है।
कुछ बकायेदारों ने अब तक ऋण की अदायगी नहीं की है। इनके खिलाफ गिरफ्तारी एवं कुर्की की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। 20 जून तक ऋण की अदायगी न करने की दशा में टीमें वारंट एवं पुलिस बल के साथ जाकर तत्काल गिरफ्तारी करेंगी। इस आशय से समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई । शाखा प्रबंधक अपने अपने क्षेत्र के बकायेदारों को सूचीबद्ध कर वारंट जारी करा रहे हैं।