फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bicycles from the city to the village Dudin

शहर से गांव तक दौड़ीं साइकिलें

Mon, 10 Aug 2015 09:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 10 Aug 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
Bicycles from the city to the village Dudin
सपा सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर निकाली जा रही जन जागरण साइकिल यात्राओं के छठे दिन सोमवार को शहर समेत जिले में विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान से आरंभ हुई साइकिल यात्रा का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां और महासचिव रणंजय सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सिर पर लाल टोपी और साइकिलों पर पार्टी का झंडा सजाए कार्यकर्ताओं ने शहर के मोहल्ला दिलाजाक, खटकाना, रामनगर कॉलोनी का भ्रमण किया। बाद में साइकिल यात्रा सतवां, बलेली, रेभा, टिकरी, खिरिया खुर्द, उदयपुर कटैया, कपेड़ कटका, भूरखेड़ा, निवाड़ी, घुसगवां, राई खुर्द आदि गांवों को मथकर आवास विकास कॉलोनी होकर शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर में समाप्त हुई। रास्ते में क्षेत्र की जनता ने सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष पिंटू तिवारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा में गुरप्रीत सिंह, विक्रांत चौधरी, श्याम लाल जाटव, सोनू मौर्य, श्यामा सिंह यादव, विपिन मौर्य, असलम अंसारी, मुंतका बेग, श्यामजी शुक्ला, किशोरी लाल वर्मा, इश्तियाक खां, हरजेंद्र सिंह, गुलशन कुरैशी, रइ्रस मंसूरी, अवधेश पाल, जहीर शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही। क्षेत्र के गांव अड्डखेड़ा में आज सुबह आठ बजे से ही सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होना शुरू कर दिया था। निर्धारित समय नौ बजे ग्राम पंचायत रामफूल कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली कलेनापुर, बरीलालपुर, विक्रमपुर चकौरा, बरौरा चमरउआ, मुड़िया होती हुए अड्डखेड़ा पर आकर समाप्त हुई। रैली में तिलहर विधानसभाध्यक्ष अजफर अली, निगोही ब्लाक अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव, नवनीत सिंह यादव, सैय्यद रिजवान, प्रतिभा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री राममूर्ति ने हथौड़ा में चलाई साइकिल
ददरौल विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी युवजन सभा की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री एवं क्षेत्र के विधायक राममूर्ति सिंह वर्मा ने हथौड़ा चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इसके साथ ही रैली का नेतृत्व करके स्वयं साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवों का भ्रमण किया। साइकिल यात्रा में सयुस के जिलाध्यक्ष इम्तियाज मंसूरी, अजय नारायण यादव, गुड्डू यादव, सरोज वर्मा, मोहम्मद अहमद खां, डॉ. इलियास, विजय प्रेमी, नंद किशोर वर्मा, बहारुद्दीन मंसूरी, सगीर हसन, सोनू यादव आदि शामिल रहे।

रैली में साइकिल से ज्यादा बाइक पर निकले नेता
खुटार। सोमवार को विधायक शकुंतला देवी ने खुटार में निकाली गई साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा मैलानी रोड से शुरू होकर नगर के कई मोहल्लों में होते हुए गांव सौफरी पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में मुनीश तिवारी, ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, आशीष सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, मनोज वर्मा, देवेंद्र सिंह, जगदीश वर्मा, लक्ष्मण गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
पुवायां। नगर के मोहम्मदी रोड से निकली सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली गांव जनकापुर, भरतापुर, नगरिया, रघुनाथपुर, सिरखिड़ी, बसखेड़ा खुर्द, मोहनपुर, लालपुर होते हुए इटौली आकर समाप्त हुई। औली के प्रधान सर्वेश शर्मा ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को जलपान कराया। रैली में विधायक शकुंतला देवी, नौशाद खां, महेश शर्मा, सर्वेश त्रिवेदी, मनोज दीक्षित, जसपाल सिंह, शंभूदयाल शर्मा, योगेश पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिंधौली। सपा नेता फिरोज सिंह व अनवर अली के नेतृत्व में कस्बे में साइकिल रैली निकाली, जो चक कन्हऊ, रजऊ, मुडिय़ा पवार, चढ़ारी, चंदपई, पिलखना आदि गांवों से गुजरी। रैली में ताहिर, मुजम्मिल, दिलशाद अली, अब्बास, पुत्तन खां, फिरोज बेग, कदीम, साबिर, कमर खां, कमरूल हसन, नाजिर आदि शामिल रहे।

कटरा विधानसभा क्षेत्र में दौड़ी साइकिल
मीरानपुर कटरा। समाजवादी जनचेतना साइकिल रैली कटरा विधान सभा क्षेत्र की खुदागंज के कटरा-खुदागंज तिराहे के पास आर्य कन्या विद्यालय से शुरू होकर मधपुरी, परशुरामपुर, पलिया, पोलिस, हरिहरपुर, पौकी, नवादा, नगरा, सारीनगला, रमापुरउत्तरी आदि गांवों से क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव एवं अमित यादव उर्फ रिंकू के नेतृत्व में निकली। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अली, जितेंद्र यादव, विकास यादव, मनोज यादव, रजनीश यादव, रामाधार गंगवार, रामसुधार गंगवार, रूपराम, सुरेश सिंह यादव, दिनेश सिंह, राजवर्धन सिंह, ब्रजेश कुमार, रूम सिंह यादव, राजेंद्र गंगवार, देवदत्त गंगवार, ओमप्रकाश, रामवीर, प्रेम आदि मौजूद रहे।
कलान। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली कस्बा बाराकला से शुरू हुई और दारानगर, श्रीनगर होती हुई पटना शिव मंदिर पर पहुंच कर समापन हुआ। रैली में जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष केपी सिंह यादव, बिजेंद्र यादव, दिनेश राठौर, रविंद्र सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, आजाद सिंह यादव, श्यामसिंह यादव, विपिन, दीपक यादव, मोरपाल यादव, सुरेश यादव, डा.वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

जमुनिया दौलतपुर। सपा की राष्ट्रीय प्रदेश सचिव गायत्री वर्मा, पूर्व चेयरमैन इदरीश खां, शमशुद्दीन, मसूद खां, यशपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बरेंडा मोड़ स्थित मशकूर अली के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। यहां से रवाना हुई साइकिल रैली जमुनिया दौलतपुर, मुडिय़ा आस, अहमदपुर, भैंसटा खुर्द, भैंसटा कलां, अरुआखानपुर, रसेम, रमापुर पूर्वी, भंडेरी होते हुए गांव बरेंडा में समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा की नीतियों को ग्रामीणों को बताया। रैली में दृगपाल सिंह, ओमपाल सिंह, रामलड़ैते, विमलेश यादव, साबिर खां, रामप्रताप सिंह, जुबैर खां, शानू खां, नईम खां, बृजपाल सिंह, अहिवरन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed