फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhoomi, Sameer, and Satyadev emerged as toppers in High School, while Vishal topped in Intermediate.

Shahjahanpur News: हाईस्कूल में भूमि, समीर व सत्यदेव और इंटरमीडिएट में विशाल बने टॉपर

Fri, 24 Apr 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi, Sameer, and Satyadev emerged as toppers in High School, while Vishal topped in Intermediate.
खिरनीबाग ​स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम में ग्रामीण इलाके के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। हाईस्कूल में तीन छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने। परीक्षा में हाईस्कूल में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद की छात्रा भूमि सिंह, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज माधवनगर के समीर भारद्वाज और सेठ महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के सत्यदेव ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इंटरमीडिएट में माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज चिलौआ अल्हागंज के छात्र विशाल 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन

शाम चार बजे परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। हाईस्कूल में श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका शाक्य ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा शीतल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह इंटर में पंडित रघुवर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ के हिमांशु सिंह ने 91.60 अंक के साथ दूसरा और माता रमा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज चिलौआ अल्हागंज के छात्र अवनीश और यहीं की स्मृति त्रिवेदी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने खुशियां मनाईं। उनका मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाईस्कूल में 88.47 और इंटरमीडियट में 78. 60 प्रतिशत रहा परिणाम
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 88.47 प्रतिशत और इंटरमीडियट में 78.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। 18 अप्रैल से 12 मार्च तक 126 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा कराई गई थी। इंटरमीडियट में 36713 ने पंजीकरण कराया था। इनमें 35694 परीक्षार्थियाें ने अपनी किस्मत अजमाई। परीक्षा में 28057 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 7637 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इसी तरह हाईस्कूल में 42781 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 40313 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 35663 उत्तीर्ण तो 4650 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

खिरनीबाग स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed