फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhandara devotees Cka

श्रद्धालुओं ने छका भंडारा

Sat, 17 Oct 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 17 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhandara devotees Cka
बृज विहार कालोनी स्थित श्री बृजेश्वर धाम में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन भंडारे से किया गया। दोपहर शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पिछले कई दिनों से चल रहे अनुष्ठान के बीच शनिवार को श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे की खासियत यह भी थी कि नवरात्र उपवास रखने वाले मां भगवती के भक्तों के लिए फलाहार की व्यवस्था अलग से कराई गई थी। इसके अलावा सामान्य लोगों ने पूड़ी-सब्जी और खीर के रूप में प्रसाद छका। इस बीच प्रतिष्ठित नव प्रतिमाओं राधा-कृष्ण, हनुमान जी, श्रीराम दरबार, मां दुर्गा आदि के समक्ष महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मां भगवती के छंदों और गीतों पर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य भी किया। रात में माता की चौकी का अनुष्ठान भी है।
विज्ञापन

भंडारा की व्यवस्था में संजीव मिश्रा, शिशु, सुमोद, सुधीर पवार, संजीव गुप्ता, शमिष्ठा चौधरी, नंदिनी प्रिया, पूर्णिमा, अमिता संजीव, ईशा, सुगंधी, सोनाली दास, राम, संजीव पाल, अमिता सिंह, पुष्पा शुक्ला, सुनीता भदौरिया, नीलम सिंह, प्रतिभा गुप्ता, सुमेधा, श्वेता, शिवांगी, सुधीर पवार, पिंटू सिंह, आशीष भदौरिया आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed