{"_id":"6867c742a3eb6e58db00ea55","slug":"bhakiyu-gives-memorandum-to-register-and-disclose-thefts-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147334-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरियां दर्ज कर खुलासा करने के लिए भाकियू ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरियां दर्ज कर खुलासा करने के लिए भाकियू ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे और आसपास के गांवों में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस न तो खुलासा कर रही है और न ही इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर रही है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को एसपी के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
टिकरी चौकी के निकट लगे एक इंटरलॉकिंग प्लांट में गत एक जून को रात में चोरों ने घुस कर मशीनों के कई मोटर खोल लिए। उसी दिन थाने में प्लांट के मालिक नासिर अली ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। राघवपुर सिकंदरपुर में रामा देवी के घर में ताला तोड़कर घुसे चोर को जाग हो जाने पर घरवालाें ने मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंपा, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
चोरी और मारपीट के ऐसे अन्य कई मामलों का उल्लेख करते हुए भाकियू नेता ने एसपी से कहा कि इन मामलों में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन आंदोलन शुरू कर देगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, माधुरी देवी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद