{"_id":"57a89f5c4f1c1bb461ee454e","slug":"bhaisar-dam-ganga-get-higher","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसार बांध पर गंगा शहर में खन्नौत चढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसार बांध पर गंगा शहर में खन्नौत चढ़ीं
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
गजरौला के गांव चकनवाला की उफान पर राम गंगा पोषक नहर का जलस्तर मार्ग तक पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बैराजों से अतिरिक्त पानी की निकासी जारी रहने के साथ विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में सोमवार को भी उतार-चढ़ाव बना रहा। नरौरा बैराज से शनिवार शाम और रविवार को सुबह रिलीज हुए 1.40 लाख क्यूसेक पानी ने भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर नौ सेमी बढ़ा दिया। उधर, बारिश का पानी खन्नौत में सिमटने से नदी का जलस्तर 65 सेमी बढ़ गया।
बता दें कि नरौरा बैराज से गंगा में बहाया गया पानी 36 से 48 घंटे में मिर्जापुर, कलान ब्लॉक तक पहुंचता है। शुक्रवार को वहां से 84292 क्यूसेक पानी की निकासी हुई थी। यह पानी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच भी नहीं पाया कि शनिवार शाम को 59468 क्यूसेक और रविवार को सुबह 78336 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। नतीजा यह हुआ कि भैंसार बांध पर दो दिन से घट रही गंगा सोमवार को नौ सेमी बढ़कर 142.64 मीटर पर पहुंच गई।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने बताया नरौरा से 91833 क्यूसेक पानी सोमवार को सुबह रिलीज होने की सूचना मिलने से गंगा के उफान में फिलहाल कमी के कोई आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि खो, हरेली, रामनगर, किच्छा आदि बैराजों से रिलीज होने वाले पानी में कमी से रामगंगा चौबारी से लेकर मिर्जापुर तक घट रही है। गत दो दिन से ड्यूनी डॉम से अतिरिक्त पानी का बहाव थमने से गर्रा नदी 65 सेमी घटकर 146.25 मीटर पर आ गई है, लेकिन बरसात के पानी से खन्नौत 65 सेमी बढ़कर 144.35 मीटर पर आ गई।