{"_id":"62be171da9c9824952a17e78667f32e0","slug":"beti-bachao-message-out-bicycle-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी बचाओ’ संदेश देने निकली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी बचाओ’ संदेश देने निकली साइकिल रैली
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी क्षेत्र के उत्साही युवकों का समूह साइकिल से तमाम जनपदों की यात्रा करते हुए सोमवार को सुबह जिला मुख्यालय पहुंचा। बेटियां बचाने का संदेश देने को यह सभी युवक ‘बेटी बचाओ-वृक्ष लगाओ’ अभियान के तहत भारत भ्रमण के तीसरे चरण को पूरा करने में जुटे हैं।
साइकिल यात्रियों की टीम में सुजीत कुमार भगत, नरेंद्र राय, सुनील कुमार, रामनाथ राय, प्रमोद राय, सुधांशु राय, दिवाकर प्रसाद राय, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार राय, विकास कुमार, संतोष कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। इनकी सहायता के लिए सामान ढोने वाले वाहन के साथ चालक पुलिस राय और संजीव साह भी यहां पहुंचे। रविवार की रात यात्रियों की टोली सीतापुर से चलकर जिले की सीमा में दाखिल हुई। टीम लीडर सुजीत भगत ने बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया और सचिव विमला बहन को भारत भ्रमण का मकसद बताया।
यही नहीं, टीम लीडर ने शाहपुर पटोरी के अनुमंडलीय अधिकारियों द्वारा जारी टीम का परिचय पत्र दिखाया। इस पर आश्रम के संस्थापक ने टीम को आश्रय दिया और भोजन की व्यवस्था की। सोमवार को सुबह साइकिल यात्रियों की टीम ने शहर भ्रमण करके ऐतिहासिक महत्व के स्थान देखे और शहीद उद्यान का दौरा किया। इस मौके पर टीम लीडर भगत ने बताया कि बेटियां बचाने और पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 19 नवंबर को आरंभ हुई यात्रा यूपी और हरियाणा के कई जिलों से होते हुए दिल्ली तक जाएगी। बाद में टीम तिलहर होते हुए बरेली रवाना हो गई।